Press Release

PRESS RELEASE RAJ BHAVAN

Information & Public Relations Department

Date: 06-Jan-2025
PRESS RELEASE
RAJ BHAVAN
DATE - 06.01.2025
Shri Om Prakash Rajbhar, Hon'ble Minister of Panchayati Raj, and Shri JPS Rathore, Hon'ble Minister of the Cooperative Department, Government of Uttar Pradesh, called on the Hon'ble Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur, at Raj Bhavan this evening.
The Hon'ble Governor extended a warm welcome to the visiting ministers, presenting them with traditional Khadas.
During the meeting, the Hon'ble Ministers extended a formal invitation on behalf of the Government of Uttar Pradesh and the Hon'ble Chief Minister, Shri Yogi Adityanath, to the Hon'ble Governor for the upcoming Kumbh Mela at Prayagraj, one of the largest and most revered religious gatherings in the world. The Kumbh Mela draws millions of devotees who come together to bathe in the sacred rivers, seeking spiritual purification and blessings.
The Hon’ble Governor graciously accepted the invitation to attend the Kumbh Mela.
Further, the meeting also focused on various developmental issues pertaining to both Uttar Pradesh and Sikkim, with an emphasis on fostering cooperation and mutual growth between the two states.
प्रेस विज्ञप्ति
राजभवन, गंगटोक
दिनांक: 06/01/2025
आज राजभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर , माननीय मंत्री पंचायती राज एवं श्री जे पी एस राठौड़ माननीय सहकारिता मंत्री ने शिष्टाचार मुलाकात की।
यह मुलाकात उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी की ओर से प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ के निमंत्रण को लेकर की गई थी।
उत्तर प्रदेश के मंत्रीगणों ने माननीय राज्यपाल महोदय को महाकुंभ के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि इस महाकुंभ के अवसर पर देश-विदेश से लगभग 45 करोड़ श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।
माननीय राज्यपाल महोदय ने इस निमंत्रण पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में शामिल होना उनके लिए एक सम्मान की बात होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मंत्रियों का भी धन्यवाद किया और इस आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।
यह महाकुम्भ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है।